फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जोधपुर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, चुनावों को लेकर पार्टी मुस्तैद

Sat, 27 Jan 2024 04:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए पार्टी ने अभी से अपने नेताओं को चुनावी हलचल जानने के लिए मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचकर अधिकारियों विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
अधिकारियों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 2 लोकसभा चुनावों से भाजपा को सभी सीटें देने वाले राजस्थान में इस बार चुनौती बढ़ती नजर आ रही है। इसी को देखते हुए भाजपा ने अभी से अपने नेताओं को प्रदेश के दौरे पर भेजना शुरू कर दिया है। इसी के चलते उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर पहुंचीं। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार जोधपुर पहुंचीं, जहां उद्योग एवं वाणिज्य मामलों के राज्यमंत्री श्री के.के विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, देवेंद्र सालेचा, महेंद्रसिंह राठौड़, कलेक्टर  गौरव अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने जोधपुर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने जोधपुर सर्किट हाउस में सार्वजनिक निर्माण विभाग, जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम आदि के अधिकारियों से शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नगरीय विकास से संबंधित प्रोजैक्ट्स बैठक के दौरान संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, महेंद्र सिंह राठौड़,  देवेंद्र सालेचा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें