फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर रेंज विजिलेंस टीम की गाड़ी का बायतु में एक्सीडेंट, 5 पुलिस घायल, एंबुलेंस भी हादसे का शिकार

Fri, 04 Apr 2025 03:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

Jodhpur Range Vigilance Team: जोधपुर रेंज विजिलेंस टीम की गाड़ी का बालोतरा जिले के बायतु में एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान पांच पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गए। बता दें कि जोधपुर लाते वक्त एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन और घायल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा जिले के बायतु थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में जोधपुर रेंज विजिलेंस टीम के कई पुलिस अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बायतु और दुधवा के बीच स्थित बनिया साढ़ा घोड़ा गांव के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। इस टक्कर में विजिलेंस टीम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




घटना में घायल अधिकारियों में एएसपी अनिल चौधरी, कांस्टेबल दिलीप, अरविंद्र, हुकम सिंह और एएसआई गोपी किशन शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल बायतु में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोखिम की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में शहीद हुआ अजीतगढ़ का लाड़ला, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन


घायलों को जोधपुर ले जाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि समय पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जा सके। लेकिन दुर्भाग्यवश, जोधपुर में घायलों को लेकर पहुंची एंबुलेंस खुद एक और हादसे का शिकार हो गई। ट्रॉमा सेंटर (मथुरादास माथुर अस्पताल) के बाहर एंबुलेंस की गति अधिक होने के कारण ड्राइवर समय रहते वाहन नहीं मोड़ पाया और गाड़ी अस्पताल की दीवार से जा टकराई। इस दूसरी दुर्घटना में एडिशनल एसपी भोपाल सिंह लखावत घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अस्पताल की बाहरी दीवार, रेलिंग और कांच तक टूट गए। हालांकि, समय रहते घायलों को ट्रॉमा वार्ड में दाखिल किया गया और उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: आबूरोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र में धारदार चाकू के साथ घूम रहा था युवक, रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना स्थल पर बायतु सीओ सहित स्थानीय पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच जारी है और शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज गति और सड़क पर नियंत्रण खोने को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीं, जोधपुर ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आपातकालीन सेवाओं की गाड़ियों की सुरक्षा और ड्राइवरों की सतर्कता कितनी अहम है। खासकर तब जब घायल जवानों को बचाने की कोशिश में खुद और लोग संकट में पड़ जाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें