फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: शादी के कार्ड की तहत छपा वोटिंग के लिए अनोखा निमंत्रण पत्र, खूब हो रहा वायरल

Thu, 23 Nov 2023 12:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में जिला प्रशासन ने एक खास तरह का निमंत्रण पत्र छपवाया है। यह पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह है। यह कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जोधपुर जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए एक खास तरह का निमंत्रण पत्र छपवाया है। यह पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह है और यह कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद प्रदेश की जनता निमंत्रण पत्र में बताए गए खास दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए काफी उत्साहित है।

विज्ञापन




दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव में लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, इसके लिए जोधपुर जिला प्रशासन ने निमंत्रण पत्र छपवाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सरदारपुरा, जोधपुर शहर, सूरसागर, लूणी, ओसियां, लोहावट और फलौदी समेत कई विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को शादी के निमंत्रण पत्र जैसा कार्ड देकर वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
 

मतदाताओं से किया गया ये निवेदन
जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारियों ने निमंत्रण पत्र में जनता से अपील की, भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 नवंबर भूल न जाना, वोट डालने आने को। कार्ड में कार्यक्रम की जानकारी में बताया गया है कि मतदान का समय 25 नवंबर शनिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा और मतदान स्थल स्वयं का मतदान केंद्र होगा।
विज्ञापन


बताते चलें, अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्ड में केवाईसी एप के बारे में भी जानकारी दी गई है। निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए केवाईसी एप डाउनलोड करें। वहीं, दूसरी तरफ पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन एप की भी जानकारी मतदाताओं को दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें