प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं और हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारा प्रयास होगा कि उपचुनावों को जीतेंगे। उन्होंने कांग्रेस की गठबंधन की रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपना नीति निर्धारण करने को स्वतंत्र है। गठबंधन तो हरियाणा में भी हुआ था, जनता गठबंधन को किस रूप में लेती है, इस पर निर्भर करता है। लेकिंग राजस्थान में पिछले 10 महीने में हमने जिस प्रकार से पेपर चोरों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है। संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, उद्योग जगत में कई तरह के समझौते हुए हैं। आरसीपी के लिए समझौता ऐसी और भी कई बातें हैं, जिसके मार्फत हमें लगता है कि जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी। यह बातें यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कही।
कम्यूनिकेशन गैप और पिछले महीने उनके ही पार्टी के विधायक रामबिलास मीणा द्वारा विधायक के काम नहीं होने के आरोपों पर कहा कि स्थानांतरण एक अलग चीज है और विकासक कार्य अलग चीज है। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी है। यह पहली बार है, जिसने अपने पहले सत्र में जिस तरह का बजट पेश किया है। सामान्यत: सरकार अपने अंतिम वर्ष में इस तरह के बजट पेश करती है, हम बजट क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
सरकार के यू टर्न और मनोनीत पार्षदों की सूची जारी करने और रातों रात वापस लेने के सवाल पर मंत्री खर्रा बोले कि विभाग के स्तर पर लिपिक और तकनीकी के स्तर पर हुई त्रुटि के साथ दूसरी संस्थान का नाम लिख दिया गया। परिषद की जगह पालिका कर दी गई और पालिका की जगह परिषद कर दिया गया, हम संशोधित सूची जल्दी जारी करेंगे।