फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उम्मेद क्लब में बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Mon, 26 Dec 2022 10:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

उम्मेद क्लब में बुजुर्ग ने खेल रही बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची रोने लगी। परिजन पहुंचे तो मासूम ने बुजुर्ग की अश्लील हरकत के बारे में बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर के उम्मेद क्लब में एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर उम्मेद क्लब सुर्खियों में है। अब क्लब में आए एक गेस्ट ने सात साल की बच्ची से गंदी हरकत कर डाली। पुलिस ने आरोपी को फिलहाल शांतिभंग में पकड़ा है। पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन

उम्मेद क्लब में एक बच्ची के साथ 60 साल के वृद्ध ने अश्लील हरकत कर दी। बच्ची ने घटना अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने आपत्ति की और क्लब केपदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। तुरंत उदयमंदिर थाने में सूचना दी, परिजनों ने घटना की पूरी लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी, जिसके बाद आरोपी को मौके से ही शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, सोमवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी।


उदयमंदिर थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि घटना करीब 2 बजे की की है। उम्मेद क्लब में बैडमिंटन कोर्ट में बच्चे खेल रहे थे। तभी यहां क्लब के सदस्य का गेस्ट जेके माहेश्वरी (60) निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड आया और बच्चों को खेलते हुए देखने लगा। तभी एक सात साल की नाबालिग बच्ची के पास आया और उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची रोने लगी, तभी वहां मौजूद बच्ची के परिजनों ने रोता देखा तो उसने आरोपी की अश्लील हरकत के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने हंगामा किया और थाने में शिकायत कर पुलिस बुला ली।

विज्ञापन

आठ महीने पहले नाबालिग का बनाया गया था वीडियो

इन दिनों माहेश्वरी समाज का स्पोर्ट्स का आयोजन चल रहा है, जिसका फाइनल रविवार को था। दोपहर 2 बजे बैडमिंटन कोर्ट में बच्चे खेल रहे थे। ऐसे में यहां एक क्लब सदस्य के साथ उनका गेस्ट जेके महेश्वरी आया था, उसके साथ ही उनका गेस्ट आरोपी जेके माहेश्वरी भी साथ था।ठीक आठ महीने पहले भी हुई थी। उम्मेद क्लब में ठीक आठ महीने पहले 25 अप्रैल को एक नाबालिग का वीडियो बनाने की घटना हुई थी। हालांकि, मामला कोर्ट में चल रहा है। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें