जोधपुर के बासनी के महादेव नगर में किराए के मकान रहने वाली जोधपुर एम्स में नर्सिंग ऑफिशियल डिंपल चितारा ने अपने बॉयफ्रेंड से बात करते हुए आत्महत्या कर ली। उसने अपने बॉयफ्रेंड यश सांखला से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह मरने जा रही है और फिर उसने आत्महत्या कर ली। इसचके बाद यश ने तुरंत डिंपल की दोस्तों और उसके परिजनों को कॉल कर इसकी सूचना दी लेकिन जब तक परिजन और उसके दोस्त डिंपल तक पहुंचे तब तक डिंपल ने आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें: Udaipur: लक्ष्यराज का कार्यक्रम 'गद्दी उत्सव' या 'पगड़ी दस्तूर'? क्षत्रिय महासभा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा
जानकारी के अनुसार डिंपल के पिता राजू भाई अहमदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 साल पहले डिंपल की शादी हुई थी और शादी के 2 साल बाद उसने ससुराल जाना छोड़ दिया और एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी लगने के बाद डिंपल जोधपुर में ही किराए के मकान में रह रही थी। कल छुट्टी के बाद वह अपने रूम पर पहुंची और फिर बॉयफ्रेंड से बात करने के बाद आत्महत्या कर ली। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।