फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन': JNVU में चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन; सड़क पर लेटे छात्र

Mon, 10 Aug 2026 04:55 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के जेएनवीयू में छात्र संघ चुनाव बहाल करने समेत 26 सूत्री मांगों को लेकर एनएसयूआई छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र मुख्य गेट पर चढ़े और सड़क पर लेटकर नारेबाजी की। छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
जेएनवीयू में एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। इसी कड़ी में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के केंद्रीय कार्यालय पर सोमवार को एनएसयूआई के छात्रों ने छात्र संघ चुनाव सहित 26 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे छात्र पहले विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए। इसके बाद छात्र कुलगुरु के कक्ष की ओर जाने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिस और छात्रों के बीच हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने छात्रों से समझाइश कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कई छात्र सड़क पर ही लेट गए और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस के अतिरिक्त जाप्ते ने छात्रों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र बार-बार सड़क पर जाकर बैठते और लेटते रहे। बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद छात्रों को सड़क से हटाया गया।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: 'मस्त हाथी की तरह चलता हूं, पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं'; किरोड़ीलाल मीणा ने किसे सुनाई खरी-खरी?
विज्ञापन


कुलगुरु के नाम सौंपा ज्ञापन
एनएसयूआई छात्रों ने कुलगुरु के नाम सौंपे ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने, चुनाव मद में ली जाने वाली फीस के पारदर्शी उपयोग, फीस वृद्धि और कम्युनिटी फीस में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा की समीक्षा और पारदर्शिता, सायंकालीन अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट तथा परीक्षा एवं नियमित कक्षाओं की समय-सारणी में सुधार की मांग भी रखी गई। छात्रों ने पुराने परिसर में मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार, विश्वविद्यालय पुस्तकालय को सुदृढ़ करने तथा विश्वविद्यालय क्वार्टर में आवंटन की समीक्षा सहित कुल 26 मांगें रखीं।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
एनएसयूआई छात्रों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें