फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: जन आक्रोश महाघेराव से पहले गरजे गजेंद्र, बोले-गहलोत सरकार ने शांत राजस्थान को बना डाला अराजक

Mon, 17 Apr 2023 08:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जनआक्रोश महाघेराव से पहले राज्य सरकार पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने बोला जोरदार हमला। बोले जोधपुर में ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा और सरकार की विफलताओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनआक्रोश महाघेराव से पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि शांत राजस्थान को अराजक राजस्थान बनाने का काम अशोक गहलोत सरकार ने किया है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है।

विज्ञापन


रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे शेखावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राजस्थान की सरकार जिस तरह से हर मोर्चे पर विफल हुई है। कानून-व्यवस्था जिस तरह से गिरी है। जिस तरह से गुंडाराज कायम हुआ है। अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। राज्य की जनता के हितों को लेकर जिस तरह का कुठाराघात हुआ था। इसे लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होंगे और सरकार की नाकामियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में लगभग एक लाख किलोमीटर की यात्रा करके लाखों-लाख लोगों से संपर्क कर उनके आक्रोश के बिंदुओं को एकत्रित किया। हरेक जिले में जनता से जुड़े हुए विषयों को लेकर बड़े स्तर पर सरकार के घेराव की योजना बनी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहते हुए जन सरोकार के विषयों को लेकर इस तरह के आंदोलन और प्रदर्शन करती रही है। पहले जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। अब हम जिले के स्तर पर आए हैं। इससे आगे बढ़कर हमें विधानसभा या सचिवालय का घेराव करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के हितों को लेकर कुठाराघात हुआ है और इस शांत राजस्थान को अराजक राजस्थान बनाने का काम वर्तमान अशोक गहलोत सरकार ने किया है।
विज्ञापन


भारत सरकार की योजनाओं को नहीं उतारा धरातल पर
शेखावत ने कहा कि भारत सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में राजस्थान सरकार विफल हुई है। लगातार नित नए शिगूफे छोड़कर बिना किसी वित्तीय समर्थन के थोथी खोखली घोषणाएं करके चुनाव के समय लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। इससे राजस्थान की जनता आक्रोशित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव में काम करने की मशीन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जब से स्थापित हुई है, तब से जनता से जुड़े हुए विषयों, सामान्य मानवी के जीवन से जुड़े हुए विषयों, देश के मान-सम्मान से जुड़े हुए विषयों, देश की एकता और संप्रभुता से जुड़े हुए विषयों को लेकर निरंतर समाज में सक्रिय रहती है।

आयोजन स्थल का किया अवलोकन
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने महावीर उद्यान कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने सोमवार सुबह 10 बजे से होने वाले महाघेराव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शेखावत जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। सालेचा ने महाघेराव की तैयारियों से अवगत कराया। महाघेराव में शेखावत के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी भी शामिल होंगे। जोधपुर में सोमवार को भाजपा जोधपुर संभाग की बैठक भी होगी।

संसदीय क्षेत्र से आए लोगों से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री शेखावत भरतपुर, बीकानेर प्रवास के बाद रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे। सुबह अजीत कॉलोनी स्थित निज निवास स्थान पर संसदीय क्षेत्र से आए गणमान्य लोगों से मुलाकात कर जनसुनवाई। आमजन की समस्याओं को सुना और यथासंभव निराकरण का प्रयास किया। इसके बाद शेखावत विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें