फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Employment Fair: शेखावत ने अभ्यर्थियों दिए नियुक्ति-पत्र; 51 हजार का CAF में विभिन्न पदों पर हुआ चयन

Mon, 28 Aug 2023 05:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल कैंपस में रोजगार मेले में बोले केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री- वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनने से नहीं रोक सकती कोई ताकत। सेंट्रल ऑर्म्स फोर्स के विभिन्न पदों में चयनित 51 हजार कर्मियों को दिए नियुक्ति-पत्र।
विज्ञापन
नियुक्ति-पत्र देते केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल के कैंपस में आयोजित रोजगार मेले में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत का यह दौर अत्यंत गौरवशाली है, क्योंकि भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब अभर्थियों को नियुक्ति-पत्र देने के लिए इस तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि लोकतांत्रिक भारत में पहली बार इस तरह की रचना की गई है। आजादी के पहले और बाद में भी भारत और राज्य सरकारों में कई लोग चयनित होते रहे होंगे, लेकिन इस तरह गरिमामयी कार्यक्रम में उन्हें नियुक्ति-पत्र दिया गया हो, ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ। 

शेखावत ने कहा कि इससे पहले कभी देश के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ, जब देश का प्रधानमंत्री और दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय नेता स्वयं कर्मियों के चयन के पहले दिन व्यक्तिगत रूप से वर्चुअल तरीके से बधाई, शुभकामनाएं और उनका मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित हुआ हो, यह पल निश्चित तौर पर अत्यंत प्ररेणादायक है। शेखावत ने कहा कि पहले सेवा के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन देश में पहली बार ऐसी पहल की गई है, प्रशिक्षण के तमाम मंच तैयार किए गए हैं, जिसके तहत कौशल विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर भी निरंतर काम किया जा रहा है, ऑनलाइन के माध्यम से ट्रेनिंग सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


स्किल डवलपमेंट के लिए जापान, इंडोनेशिया के साथ ही तमाम अन्य देशों के साथ समझौते किए-शेखवात
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट कार्यक्रमों के माध्यमों से भारत के युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जिससे वह दुनिया के किसी भी कोने में काम कर सकें। इसको और आसान करने के लिए इस क्षेत्र में जापान, इंडोनेशिया के साथ ही तमाम अन्य देशों के साथ समझौते किए गए हैं, जिससे युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा मिल सके और उन्हें भारत के साथ ही विदेशों में भी रोजगार मिल सके।



इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भी करोड़ों रोजगार के अवसर
शेखावत ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में रोजगार के तमाम अवसर पैदा हो रहे हैं। देश में सड़कों के विस्तार पर, रेलवे क्षेत्र और जल क्षेत्र में व्यापक रूप से काम हुआ है और हो रहा है। इंस्फ्रस्ट्रक्चर क्रिएशन में लगभग-लगभग इस साल 10 लाख करोड़ रुपए, पिछले पांच साल और आने वाले पांच सालों में 100 लाख करोड़ का निवेश भारत में होगा, जिससे देश में करोड़ों-करोड़ रोजगार पैदा होंगे।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक स्टार्टअप वाला देश
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में भी भारत सरकार व्यापक तरीके से काम कर रही है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक स्टार्टअप वाला देश है, जबकि पहले उंगुलियों में ही स्टार्टअप गिने जाते थे। तेजी से बढ़ रहे स्टार्टअप इस बात को दर्शाते हैं कि भारत में तेजी से इनोवेटिव आइडिया पर काम हो रहा है, जो देश को विकसित भारत बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


देश में स्वरोजगार बढ़ाने के साथ ही सरकारी नौकरियां के अवसर भी बढ़े
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत सरकार में सभी क्षेत्रों में स्वीकृत 20-30 लाख पदों में से जो 10 लाख पदों की रिक्तियां थीं। अक्टूबर 2022 से एक साल के दौरान इन रिक्तियों को भरने के संकल्प के साथ हर माह इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज सेंट्रल ऑर्म्स फोर्स के विभिन्न क्षेत्र व पदों में चयनित 51 हजार कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत देश में जहां स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाया जा रहा है, वही सरकारी क्षेत्र में भी रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें