फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिले 100 में से 120 अंक, विश्वविद्यालय में मचा बवाल

Fri, 10 Oct 2025 09:48 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

MBM Engineering College: एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, जोधपुर में बीई द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्रों को 100 में से 120 अंक मिलने की गलती सामने आई। प्रशासन ने तुरंत परिणाम हटाया, जांच शुरू की और सुधारित परिणाम जल्द जारी करने की घोषणा की।
 
विज्ञापन
एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिले 100 में से 120 अंक मिलने से हुआ हंगामा - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के प्रतिष्ठित एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में बीई द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्रों और शिक्षकों के बीच भारी हड़कंप मच गया। कई छात्रों को 100 में से 120 और 108 अंक मिलने की जानकारी सामने आई, जिससे हर कोई हैरान रह गया। यह तकनीकी गलती विश्वविद्यालय की प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

 
परीक्षा परिणाम देखकर छात्र हुए हैरान
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जब परीक्षा परिणाम अपलोड हुआ, तो छात्रों ने जैसे ही अपने अंक देखे, अविश्वसनीय नतीजों ने सभी को चौंका दिया। कई छात्रों को पूर्णांक से अधिक अंक दिखाए गए। किसी को 116 तो किसी को 120 नंबर तक मिले। छात्रों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद तुरंत परिणाम वेबसाइट से हटा दिया गया।
 
सूत्रों के अनुसार, यह गलती विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में किए गए पाठ्यक्रम (स्कीम) परिवर्तन के दौरान इंटरनल और नॉन-इंटरनल अंकों के गलत फीड होने से हुई। बिना जांच के परिणाम जारी कर देना प्रशासन की गंभीर चूक मानी जा रही है।
विज्ञापन

 
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की लापरवाहियां पहले भी हो चुकी हैं, जिससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि परीक्षा परिणाम में इस प्रकार की गलती विश्वविद्यालय की कार्यकुशलता और पारदर्शिता पर सवाल उठाती है। संगठन ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
कुलगुरु ने दी सफाई, गलती को माना तकनीकी त्रुटि
एमबीएम विश्वविद्यालय के कुलगुरु अजय कुमार शर्मा ने स्वीकार किया कि वेबसाइट पर परिणाम अपलोड होने के 10 से 15 मिनट के भीतर ही गलती का पता चल गया था और परिणाम को तुरंत वापस ले लिया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नई और पुरानी स्कीम के चलते यह तकनीकी गड़बड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे को मनाने पहुंचे CM भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, अंता टिकट पर मंथन तेज
 
कुलगुरु शर्मा ने कहा कि हमने इस मामले में वेंडर से रिपोर्ट मांगी है और तथ्यात्मक जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सुधारित परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय की छवि पर असर, पारदर्शिता पर उठे सवाल
यह मामला केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की जवाबदेही और कार्यप्रणाली पर गहरा प्रश्नचिह्न भी है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि बार-बार ऐसी गलतियों से एमबीएम जैसी प्रतिष्ठित संस्था की छवि धूमिल होती जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डीएपी खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर लाठीचार्ज, कई लोग घायल; अव्यवस्था की तस्वीरें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें