फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जीजा ने पत्नी के भाई पर किया खूनी हमला, इस बात को लेकर था नाराज

Mon, 26 Jan 2026 01:52 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: जिले में एक युवक अपनी बीबी की दूसरी शादी से इतना नाराज था कि उसने अपने दिव्यांग साले की नाक ही काट दी। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के फींच गांव में एक बार फिर नाक काटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महज 25 दिन के भीतर इस तरह की दूसरी घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। रविवार शाम को सहीराम गोदारा (26) ने अपने दिव्यांग साले अशोक सियाग (38) पर हमला कर चाकू से उसकी नाक काट दी और कटी हुई नाक साथ लेकर फरार हो गया। घटना के समय सहीराम के साथ तीन अन्य युवक भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था युवक
जानकारी के अनुसार अशोक सियाग फींच गांव में अपनी किराना दुकान पर बैठा हुआ था। शाम करीब 4:30 बजे बिना नंबर की बोलेरो कैंपर में सहीराम अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। दुकान में घुसते ही उसने अपनी पत्नी की दूसरी जगह शादी कर देने और जेवरात सहित भेजने की बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सहीराम की शादी अशोक की बहन से हुई थी, लेकिन सहीराम के कामकाज नहीं करने के कारण पीहर पक्ष ने बेटी की दूसरी शादी जोलियाली में कर दी थी। इसी बात से वह काफी नाराज चल रहा था।

लोगों ने पुलिस को दी सूचना
विवाद के दौरान आरोपियों ने अशोक के साथ मारपीट की। इसी बीच सहीराम ने चाकू निकालकर अशोक की नाक काट दी। खून से लथपथ अशोक दर्द से चीखता रहा, जबकि आरोपी उसकी कटी नाक लेकर सहीराम मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने घायल अशोक को संभाला और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थार की रेत से उठे सुरों को मिला पद्मश्री का सम्मान, अलगोजा वादक तगाराम भील बने लोक साधना की मिसाल
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। घायल का इलाज करवाया जा रहा है। घटना से गांव में आक्रोश है। वहीं, सहीराम ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह कटा हुआ नाक हाथ में लेकर पूरे घटना के बारे में बता रहा है। उसका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें