फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Violence: जोधपुर में उपजे सांप्रदायिक तनाव पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 200 पर FIR, 45 उपद्रवी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 11:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर शहर में शुक्रवार रात उपजे सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 200 लोगों पर  FIR दर्ज की गई है और 45 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
जोधपुर सूरसागर हिंसा के बाद तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सूरसागर में शुक्रवार देर रात आगजनी और हिंसा के बाद अब पुलिस ने मामले में 200 लोगों पर FIR दर्ज की है और तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में 45 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन


गौरतबल है कि शुक्रवार रात को दो पक्षों में बढ़े विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। मौके पर जमकर कांच की बोतलें और पत्थरबाजी की गई। एक दुकान को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, प्रशासन ने निगम की टीम को बुलाकर मौके से कांच और पत्थर हटवाए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन धीरे-धीरे सामन्य होने की तरफ बढ़ रही है। पुलिस फोर्स इलाके में गश्त कर रही है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें