फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर संभाग के बड़े सरकारी अस्पताल में जली महिला मरीज, चेहरा-हाथ बुरी तरह झुलसे; कैसे हुआ हादसा

Mon, 18 Nov 2024 02:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

परिजनों का आरोप है कि जब घटना हुई तब कोई भी मेडिकल स्टाफ वार्ड के अंदर मौजूद नहीं था। परिवार वाले सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य जागे और मरीज की जान बचाई। ऑक्सीजन मास्क के कारण महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह जल चुके थे।
विज्ञापन
अस्पताल में आग लगने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में रविवार देर रात एक्यूट केयर वार्ड में आग लगने से 30 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला का नाम इंद्रा और पति का नाम कैलाश बताया जा रहा है, जो जोधपुर के जैतारण गांव के निवासी हैं। इंद्रा इसी महीने की 6 तारीख से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी। घटना रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। महिला 30 फीसदी तक झुलस गई, उसका चेहरा भी आग की चपेट में आ गया।  

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जब घटना हुई तब कोई भी मेडिकल स्टाफ वार्ड के अंदर मौजूद नहीं था। परिवार वाले सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य जागे और मरीज की जान बचाई। हालांकि, तब तक चेहरे पर लगे ऑक्सीजन मास्क के कारण महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह जल चुके थे।

मथुरा दास माथुर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के अधीक्षक नवीन किशोरिया ने बताया कि मरीज एक्यूट केयर वार्ड में भर्ती थी और ऑक्सीजन पर थी। महिला अपनी खराब स्थिति के कारण खुद को बचा नहीं पाई। साथ ही, उसके परिजन भी समझदारी से काम नहीं ले पाए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि किसी के वार्ड में बीड़ी पीने के कारण यह हादसा हुआ। महिला के बेड के पास बीड़ी और तीलियां पड़ी मिली हैं। माना जा रहा है कि इसी के कारण आग लग गई और महिला झुलस गई। स्टाफ का कहना है कि मरीज के परिजनों ने बीड़ी पी है, परिजन अटेंडेंट पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया गया  तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें