फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल तस्करी में गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से आई अफीम की लेने वाला था डिलीवरी

Tue, 04 Apr 2023 11:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस की ओर से 29 मार्च को जब्त की गई 41 किलो अवैध अफीम के मामले में निकुम्भ थाना पुलिस ने अफीम प्राप्त करने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जोधपुर ग्रामीण में पुलिस कांस्टेबल है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ ज़िला एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि मंगलवाड़ थाना पुलिस ने 29 मार्च को नाकाबंदी के दौरान एक टोयोटा इटियोस कार से 41 किलो 55 ग्राम अवैध अफीम जब्त करके दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम मध्यप्रदेश के मंदसौर के दलौदा निवासी अजीम शेख से लाकर जोधपुर के डागियावास थाना इलाके के खेड़ी सालवा निवासी रामनिवास विश्नोई (34 साल) पुत्र राणा रामसऊ को पहुंचाई जानी थी। रामनिवास विश्नोई हाल में पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण में कांस्टेबल है।

विज्ञापन




कांस्टेबल रामनिवास विश्नोई से अफीम की आगे सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ
मामले में जांच अधिकारी थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सोलंकी ने जाब्ते के साथ कांस्टेबल रामनिवास विश्नोई को डिटेन कर पूछताछ की, तो जुर्म प्रमाणित पाया गया। इस पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर जब्त की गई अफीम के सम्बंध में पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कांस्टेबल को आगे यह अफीम कहां सप्लाई करनी थी और उसका नेटवर्क क्या है। इस मामले में इससे पहले अफीम उपलब्ध कराने वाले मध्यप्रदेश के चूना भट्टा दलौदा जिला मंदसौर निवासी अजीम शेख पुत्र मुबारिक शेख (40 साल) को रविवार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें