22 तोला सोना पहनकर नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जोधपुर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन के अंतिम दिन एक महिला प्रत्याशी अपने करीब 22 तोला सोने के आभूषणों को लेकर चर्चा में आ गईं। नामांकन दाखिल करने पहुंची महिला प्रत्याशी के पारंपरिक आभूषणों को देखकर वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ के बीच उनके सोने के गहने आकर्षण का केंद्र बने रहे। आभूषणों को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा होती रही।
22 तोला सोना पहनकर पहुंचीं महिला प्रत्याशी
पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान महिला प्रत्याशी का पारंपरिक पहनावा और करीब 22 तोला सोने के आभूषण चर्चा का विषय बन गए। राजस्थान में सोने के आभूषणों का पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं विभिन्न अवसरों पर पारंपरिक गहने पहनती हैं। ऐसे में नामांकन के लिए 22 तोला सोना पहनकर पहुंची महिला प्रत्याशी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
जोधपुर में नामांकन का अंतिम दिन, प्रशासन ने किए इंतजाम
पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जोधपुर जिले में नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। जिला परिषद के 43 वार्डों के साथ प्रथम चरण में शामिल छह पंचायत समितियों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक निर्धारित थी।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इसी दौरान करीब 22 तोला सोना पहनकर पहुंची महिला प्रत्याशी अपने आभूषणों के कारण लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं।