फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को प्राइवेट बस ने रौंदा, 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत और चार घायल

Sat, 19 Aug 2023 10:59 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में शनिवार को रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को प्राइवेट बस ने रौंदने दिया। हादसे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ चार लोग घायल हो गए है।
विज्ञापन
हादसे में घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह भयानक हादसा हो गया। हादसे में रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना सुबह की है। 

विज्ञापन


दरअसल, रामदेवरा जा रहे जातरुओं को निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं बूंदी और एक महिला टोंक जिले निवासी थी। साथ ही अन्य चार जातरू गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायल लोगों का उपचार बिलाड़ा ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। घायलों की सुध लेने उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार अस्पताल पहुंचे। उप पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत ने लिया घटना का जायजा लिया। 

रामदेवरा में भाद्रपद का मेला भर रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु पैदल ही निशान लेकर रामदेवरा पहुंच रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4.35 बजे जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बिलाड़ा के समीप पद यात्रियों और जातरुओं के जत्थे को बस ने कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अन्य वाहन चालकों और आसपास के लोगों ने घायलों को बिलाड़ा अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को भी सूचना की ।
विज्ञापन


बिलाड़ा पुलिस थाना एसएचओ सीआई घेवर सिंह गुंसाईवाल ने बताया कि एक्सीडेंट आज सुबह 4.35 बजे नेशनल हाईवे बाइपास पर हुआ। श्रद्धालु रामदेवरा के लिए पैदल जा रहे थे। स्लीपर प्राइवेट बस जयपुर से आ रही थी। जिसने जातरुओं को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। सभी घायलों का इलाज बिलाड़ा अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में आशा देवी (40 साल) पत्नी भोमाजी निवासी नैनवां (बूंदी), बादाम देवी (35 साल) पत्नी राजेश, निवासी राजनगर देवली (टोंक), प्रेम देवी (50 साल) पत्नी रमेश निवासी देवली (टोंक) की मौत हो गई। जबकि मनभर देवी निवासी हिंडोली, बूंदी, हेमराज निवासी सीतापुरा, टोंक, मीना निवासी नयाबास गोठड़ा, टोंक और नेराजी देवी निवासी नैनवां बूंदी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें