फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: तूरजी का झालरा घूमने आए किशोर की डूबने से मौत, पैर फिसलने से पानी गिरा, गोताखोरों ने निकाला शव

Sun, 26 May 2024 02:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

घूमने आए एक युवक की पैर फिसलने से झालरा में डूबने से मौत हो गई। हादसे के एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकल मोर्चरी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
किशोर की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीतरी शहर के प्रसिद्ध तूरजी का झालरा में घूमने आए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। 17 वर्षीय एक युवक का पांव फिसला और वो झालरा में डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर किशोर के परिजन व सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागौरी गोट निवासी सद्दाम पुत्र शौकत अली (17) शनिवार को घूमने के लिए तूरजी का झालरा गया था। यहां पर उसका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और गहराई में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों व पुलिस को सूचना दी। एक घंटे की मेहनत के बाद शव को पानी से बाहर निकल मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें