फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: बेटे की शादी की तैयारी के लिए जोधपुर पहुंचे शिवराज, मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन पैलेस का लिया जायजा

Tue, 04 Mar 2025 06:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

कार्तिकेय की शादी लिबर्टी कंपनी के अनुपम बंसल की बेटी अमानत से 6 मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शिवराज सिंह ने बताया कि अमानत उनके लिए बेटी के समान हैं। शादी में राजस्थानी व्यंजनों का विशेष इंतजाम किया गया है, जिसमें केर-सांगरी की सब्जी, गुलाब जामुन की सब्जी और मिर्ची बड़ा प्रमुख हैं।
विज्ञापन
जोधपुर पहुंचे मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बेटे की शादी की तैयारी का जायजा लेने और कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले के समापन समारोह में शिरकत करने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। शिवराज सिंह ने भी सभी मेहमानों का वेलकम किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की शादी अमानत से हो रही है। अमानत प्रसिद्ध शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के अनुपम बंसल की बेटी हैं। शादी की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 6 मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में कार्तिकेय और अमानत सात फेरे लेंगे।

विज्ञापन



 
शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट पर की पत्रकारों से बात
केंद्र कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बहू और बेटी हमारे लिए एक हैं। बेटी है तो कल है, बेटी के बिना दुनिया नहीं चल सकती। बेटी भगवान की सबसे अनमोल देन है। जीवन भर बेटियों के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास करता रहूं ऐसी ही मेरी इच्छा है। हमारे घर में अमानत आएगी बेटी के रूप में। बेटी तो पूरा जीवन और दुनिया बदल देगी। वहीं दूल्हे कार्तिकेय ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में नए जीवन की शुरुआत करने की खुशी है। शादी की तैयारी का जिम्मा परिवार के सभी लोग संभाल रहे हैं।

राजस्थानी जायका
कार्तिकेयन और अमानत की शादी में विशेष तौर से राजस्थानी खाना परोसा जाएगा, जिसमें केर सांगरी की सब्जी, गुलाब जामुन की सब्जी और मिर्ची बड़ा परोसा जाएगा।
विज्ञापन



एयरपोर्ट पर बिछाया गया रेड कारपेट
एयरपोर्ट पर सभी मेहमानों का स्वागत देशी कलाकारों ने स्वर लहरियों से किया। वहीं मेहमानों का एयरपोर्ट पर लस्सी और काजू-कतली से मुंह मीठा करवाया गया। एयरपोर्ट पर सभी मेहमानों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और यहीं से सभी मेहमान अलग-अलग होटल में गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें