फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: छोटे भाई की शिकायत से आहत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, दोनों में इस बात को लेकर था विवाद

Sat, 04 May 2024 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर तरुण कुमार मूलत भीनमाल के रहने वाले थे। उनकी पत्नी भी वैज्ञानिक हैं। तरुण का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था। इस वजह से वो काफी समय से परेशान थे। 
विज्ञापन
डॉक्टर तरुण कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में पीएसएम विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने भाइयों से चल रहे संपत्ति के विवाद में जहर खा लिया। इसके बाद उनकी पत्नी ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग में कार्यरत 48 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट तरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ डीआरडीए कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार रात को अपने भाइयों के साथ चल रहे सपत्ति के विवाद में उन्होंने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि तरुण कुमार मूलत भीनमाल के रहने वाले थे। तरुण संपत्ति के विवाद के चलते काफी समय से परेशान थे। उनका अपने भाइयों के साथ ही विवाद चल रहा था। उनके छोटे भाई जगदीश परमार ने 28 अप्रैल को भीनमाल थाने में एक मामला भी दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में कहा गया कि उसके दो पुत्रियां हैं, जिसके चलते मेरे भाई नरपत और डॉ. तरुण हमारी पुश्तैनी संपत्ति हथियाने की फिराक में हैं। गत 28 अप्रैल को दोनों भाई मेरे घर में घुस गए और हमला कर दिया। जगदीश ने आरोप लगाया कि उसके कैंसर का आपरेशन हो रखा है। भाइयों ने उसी जगह पर वार कर लहुलूहान कर दिया। इस एफआईआर के बाद से डॉ. तरुण परमार तनाव में रहने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें