फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: आईआईटी जोधपुर की प्रशंसा करते हुए ओम बिड़ला बोले- नवाचार से निखर रहा है विद्यार्थियों का भविष्य

Mon, 09 Jun 2025 11:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिड़ला का कल जोधपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आईआईटी जोधपुर की उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महापौर वनिता सेठ, विधायक बाबूसिंह राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व महापौर राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, उपमहापौर श्रीकृष्णा लड्डा और माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा प्रमुख रूप से शामिल थे।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: अन्नपूर्णा रसोइयों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, 56 किलोग्राम प्लास्टिक थैलियां जब्त

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने आईआईटी जोधपुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर नवाचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में इस तरह के संस्थानों का विकास विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बिड़ला ने कहा कि जब वे संगठन में सेवाएं दे रहे थे, तब उन्हें जोधपुर में संगठनात्मक दायित्व निभाने का अवसर मिला था। उन्होंने जोधपुर से जुड़ी कई यादें भी साझा कीं और इसे अपने राजनीतिक जीवन का एक अहम हिस्सा बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें