फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: गांजा बेचने वाला बुजुर्ग और महिला गिरफ्तार, एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर ग्राहकों को कर रहे थे सप्लाई

Sat, 01 Jun 2024 05:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

एमडीएम हॉस्पिटल में गांजा सप्लाई करने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक बुजुर्ग और एक महिला को गांजे पुड़िया बेचते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
गांजा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री नगर स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल में एक बुजुर्ग और एक महिला द्वारा एमडीएम हॉस्पिटल में गांजा सप्लाई करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोनों ही गांजे को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेच रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों के गिरफ्तार कर एनडीपीएस का मामला दर्ज कर किया है।

विज्ञापन


शास्त्री नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से एक बुजुर्ग और एक महिला की ओर से एमडीएम हॉस्पिटल में गांजा सप्लाई करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो हॉस्पिटल के गेट नम्बर 4 पर एक बुजुर्ग व महिला खड़े थे। पुलिस को देख वह छिपने लगे। इस पर पुलिस को शक होने पर दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उसके बाद एक पैकेट में गांजा मिला। 

बुजुर्ग ने अपनी पहचान कुम्हारों का बास डी रोड निवासी रामसिंह (77) और महिला ने अपनी पहचान बग्गीखाना सांसी बस्ती निवासी फूला देवी उर्फ शीला पत्नी स्वर्गीय कानाराम (45) बताई। पुलिस ने दोनों के पास से 210 ग्राम गांजा बरामद किया है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें