फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा रेलसेवाओं में विस्तार और समय परिवर्तन, जानें नया शेड्यूल

Fri, 21 Mar 2025 07:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने आगामी मई महीने से गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा का साबरमती तक विस्तार कर भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा का साबरमती तक विस्तार किया जा रहा है। साथ ही भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा के गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार 

गाड़ी संख्या 19224 (जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा) दिनांक 14 मई 25 से अगले आदेश तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर 13:08 बजे पहुंचेगी और 13:10 बजे प्रस्थान कर 14:05 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:  Ajmer News: बिना नोटिस मकान तोड़ने और डॉक्टर से बदतमीजी के आरोप में घिरा अजमेर प्रशासन, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19223 (साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा) दिनांक 15 मई 25 से अगले आदेश तक साबरमती से 10:25 बजे रवाना होगी। यह गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर 10:53 बजे पहुंचेगी और 10:58 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19107 (भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा) दिनांक 18 मई 25 से अगले आदेश तक भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय 09:50 बजे के स्थान पर अब 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे प्रस्थान कर शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के लिए संचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें