फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, 107 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 08:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

अवैध ड्रग्स फैक्ट्री के तार मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल लोकल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई में जब्त किया गया मादक पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के मोगड़ा स्थित फैक्ट्री में मुंबई पुलिस ने एक और ड्रग फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया। मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। फैक्ट्री में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 107 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही लगभग 68 किलो MD पकड़े जाने की बात सामने आई हैं। मामले में मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस अवैध ड्रग्स फैक्ट्री के तार मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस जानकारी में मोगड़ा से गुडा रोड जाने वाले रास्ते में एक फैक्ट्री का अपडेट मिला था। इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट (40) कर रहा था। अब तक 104 करोड़, 25 लाख 70 हजार का माल जब्त किया गया है। 

बताया जा रहा है कि इसके साथ ही यहां चार अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जारी है। फिलहाल लोकल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। पुलिस के एक बयान में कहा कि साकीनाका पुलिस टीम ने जोधपुर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पता लगाया। वहां से ड्रग्स जब्त की गई है। मुंबई पुलिस ने कहा कि बहरहाल आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें