फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: नशे में धुत श्रमिक ने चार माह की बच्ची के साथ की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस की टीमों ने आरोपी से पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल खंगाला तो मोबाइल की गैलरी में कई पॉर्न वीडियो मिले। पुलिस की टीमों ने आरोपी को पकड़ा तब भी वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर ग्रामीण पुलिस के एक थाना क्षेत्र में चार माह की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां नशे के आदी एक श्रमिक ने अपने ही साथी की चार माह की बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर ग्रामीण पुलिस के एक थाना क्षेत्र की है। यहां चूना भट्टे पर काम करने वाले एक श्रमिक ने अपने ही साथ काम करने वाले श्रमिक की चार माह की बेटी को हैवानियत का शिकार बना लिया। घटना 2 दिन पहले की है। पहले तो आरोपी ने नाबालिग के पिता के साथ शराब पी और फिर शराब के नशे में उसी की झोपड़ी में जाकर उसकी बेटी के साथ गंदी हरकत कर दी। बच्ची के रोने के बाद पास के झोपड़े में बैठी मां भाग कर आई और उन्हें पूरी घटना का पता चला। बच्ची को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछता शुरू कर दी है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार चूने के भट्टे पर काम करने के बाद आरोपी ने नाबालिग के पिता के साथ शराब पी और फिर उसके घर चला गया नाबालिग को झोपड़ी में अकेला देख उसके साथ गंदी हरकत की।

पुलिस ने खंगाला आरोपी का मोबाइल तो मिले पॉर्न वीडियो
पुलिस की टीम में आरोपी को थाने लेकर आई और उसे पूछताछ शुरू की, लेकिन जब पुलिस की टीमों ने आरोपी से पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल खंगाला तो मोबाइल की गैलरी में कई पॉर्न वीडियो मिले। पुलिस की टीमों ने आरोपी को पकड़ा तब भी वह शराब के नशे में था और पॉर्न वीडियो देख रहा था। शराब के नशे के चलते वह पुलिस को देखकर भाग भी नहीं पाया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें