फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी नोनद ने किया डोर टू डोर, बेटी सुहासिनी और सुरंगमा भी मैदान में

Fri, 05 Apr 2024 06:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पिता गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रचार में बेटियां सुहासिनी और सुरंगमा भी पीछे नहीं हैं। तीसरी बार जीत के लिए उनकी पत्नी महिलाओं को साथ लेकर डोर-टू-डोर प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रचार के दौरान लोगों के बीच पहुंचीं नोनद कंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत दिन-रात प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी भी अपने पति गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए महिलाओं को साथ लेकर डोर टू डोर प्रचार कर रही हैं। वहीं, शेखावत की दोनों बेटियां सुहासिनी शेखावत, सुरंगमा अलग-अलग क्षेत्रों में पिता के लिए आमजन से वोट के लिए अपील कर रही हैं। 

विज्ञापन




गजेंद्र सिंह की पत्नी नोनद कंवर ने शुक्रवार को रातानाड़ा भेरुजी मंदिर शुरू की। इसके बाद भगवती कॉलोनी, रामापीर कॉलोनी, गायत्री व्यास कॉलोनी, नरसिंह कॉलोनी, पोकरण हाउस में अपने पति को तीसरी बार जीत दिलाने के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। वहीं, क्षेत्रवासियों की और से उनका जबरदस्त स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जोधपुर लोकसभा के लोग भाजपा की सरकार फिर से बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है और इस विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में अद्भुद विकास हुआ है। इस दौरान उनके साथ दक्षिण महापौर वनिता सेठ, ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदिरा राजपुरोहित, कमलेश गोयल, मंडल अध्यक्ष आशा झाझाड़िया और अलका पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें