जोधपुर में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वहम की दवा हकीम के पास भी नहीं है। कुछ लोग इस तरह के बहन से पॉलिटिकल लाभ पाने की कोशिश करते हैं। अब देखने वाली बात है कि स्टालिन कौन से ब्रैकेट में खड़े हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे हैं। शेखावत शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय और अमानत की शादी में शिरकत करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 30 साल तक के लिए 1971 की जनगणना को ही परिसीमन का आधार बनाया जाए। स्टालिन को आशंका है कि परिसीमन से लोकसभा में दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व कमजोर होगा। इस बहस की प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में जोधपुर में दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान एप्लस्शन बेस हैं। वहम की दवा हकीम के पास भी नहीं है। कुछ लोग इस तरह के बहन से पॉलिटिकल लाभ पाने की कोशिश करते हैं।
शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी से जुड़े एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि बाहर से आकर जो भी व्यक्ति जोधपुर में या राजस्थान में आकर शादी करते हैं उसे विवाह समारोह में आने वाले लोगों के चलते हुए हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और शहर की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा लाभ होता है। मैरिज इवेंट्स और सेरेमनी ये आज की दुनिया में टूरिज्म का एक नया वर्टिकल बनकर खड़े हुए हैं। निश्चित रूप से ऐसी हैवीवेट वेडिंग का जोधपुर में और राजस्थान में होना राजस्थान के पर्यटन और राजस्थान की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
अबू आजमी के बयान पर बोले
अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर कहा कि बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका जवाब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दिया है।