फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सोलर प्लांट में डकैती डालने वाले आठ आरोपी पुलिस हिरासत में, शौक-मौज के लिए करते थे वारदात

Sat, 06 Apr 2024 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

फलौदी के सोलर प्लांट में डकैती डालने वाली गैंग के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इनमें गैंग का सरगना भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से तीन बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सेवंथ हॉर्स के तहत जोधपुर की रेंज स्तरीय विशेष टीम ने शुक्रवार को सोलर प्लांट में लूट-डकैती और फायरिंग करने वाली गैंग का खुलासा किया। इसमें तीन मुख्य आरोपियों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, गैंग का सरगना भी इनमें शामिल है। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी शौक-मौज के लिए वारदात करते थे।

विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए फलौदी जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के नेतृत्व में नाकेबंदी करके पुलिस ने तीन आरोपी शिवप्रताप, रामस्वरूप और विनोद को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

तीन बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा

आईजी विकास कुमार ने बताया कि फलौदी के सोलर संयंत्र में पिछले तीन महीनों में डकैती, लूट और फायरिंग की तीन वारदातें हुई थीं। मार्च में हुई वारदात में अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर फायरिंग करके डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन

 
पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 33 सोलर प्लेट, विशेष धातु के तीन पिलर, दो रोल कंडक्टर तार, चार रोल गॉज वायर व भारी मात्रा में बैक स्टे क्रॉस प्लेटें बरामद की हैं। पूछताछ में और भी सामान बरामद होने संभावना है। इस गैंग के अन्य आधा दर्जन बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें