फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: ‘10 ग्राम घी से होने वाले हवन से एक टन ऑक्सीजन मिलती है’, राजस्थान के मंत्री का बेतुका बयान; जानें

Fri, 06 Jun 2025 07:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि वर्णशंकर गाय के दूध से कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना हो रही है। हालांकि इसका वे कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं बता पाए। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर में प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकार वार्ता की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लंबी चौड़ी बातें कही। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह दी, जिससे हर कोई आश्चर्यचकित हो गया। मंत्री ने कहा कि देसी गाय के 10 ग्राम घी से होने वाले हवन से एक टन ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि गौ माता को बचाना है तो प्लास्टिक से तौबा करना होगा। मदन दिलावर ने कहा कि ऊंचे कंधे वाली गाय ही गौ माता कहलाती है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में 100 एमएम तक बारिश होती है। ऐसे में धरती में पानी पूरी तरीके से रिचार्ज नहीं हो पाता। जितनी आवश्यकता है उतना पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जल संरक्षण की और आवश्यकता बढ़ जाती है और लोगों को इसे समझना होगा भूजल स्तर निरंतर कम हो रहा है।

पढ़ें: प्रभारी मंत्री ने दुर्ग पर जल पूजन कर किया अभियान का आगाज, बोलीं- पीढ़ियों के लिए बचाना होगा पानी
विज्ञापन


वहीं जोधपुर में भाजपा पार्षद के टंकी पर चढ़ने के मामले में बोलते हुए प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पानी की कीमत को समझना होगा। इसीलिए जल संरक्षण जरूरी हो जाता है। लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते हैं।
विज्ञापन




मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग बढ़ने से गाय बीमार हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वर्णन शंकर गाय के दूध से कैंसर जैसी बीमारियां की संभावना हो रही है, हालांकि इसका प्रभारी मंत्री कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें