फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB: गुजरात-राजस्थान में नशा बनाने वाली चार लैब का खुलासा, 230 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद

Sun, 28 Apr 2024 08:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

टीम ने 2 राज्यों में 4 जगह छापेमारी की है। छापेमारी में टीम को 149 किलो एमडी, 50 किलो एफेड्रिन, 200 लीटर एसिटोन भी बरामद की गई है। इस ड्रग्स की कीमत करीब 230 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
छापेमारी में पकड़ा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीबी ने (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया) की टीम ने 2 राज्यों में 4 जगह छापेमारी की है। नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालोर के भीनमाल और जोधपुर के ओसियां और गुजरात के गांधीनगर और अमरेली में सुबह चार बजे से रेड की गई। इसके तहत 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर अब गैंग के मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। साथ ही नशा बनाने वाली 4 हाईटेक लैब का खुलासा किया गया है। यहां से कुल 149 किलो एमडी, 50 किलो एफेड्रिन, 200 लीटर एसिटोन भी बरामद की गई है। इस ड्रग्स की कीमत करीब 230 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


एमडी बनाने के रॉ मैटेरियल बरामद
गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने बताया कि ओसियां जोधपुर में रेड डाली गई। यहां से एमडी नहीं मिली, लेकिन एमडी बनाने के रॉ मैटेरियल बरामद किया गया। यहां से ओसियां जोधपुर निवासी रामप्रताप को हिरासत में लिया गया। यह मेडिकल स्टोर संचालक भी है। सहाय ने बताया कि चौथी रेड अमरेली गुजरात में की। जिसमें तिरुपति कैंप इंडस्ट्री में रेड कर 6:30 किलो एमडी और 4 लीटर लिक्विड एमडी बरामद की। यहां से अमरेली निवासी नितिन काबड़िया और किरीट मंडाविया को हिरासत में लिया गया। चारों जगहों से बरामद ड्रग की कीमत करीब 230 करोड़ बताई जा रही है।

रॉ मैटेरियल लाकर लैब में एमडी ड्रग तैयार करते
सहाय ने बताया एटीएस के डीवाईएसपी एसएल चौधरी को आज से करीब दो माह पहले सूचना मिली थी की अहमदाबाद निवासी मनोहर लाल और गांधीनगर निवासी कुलदीप सिंह किसी ड्रग को बनाने के लिए कहीं से रॉ मैटेरियल लाकर लैब में एमडी ड्रग तैयार करते हैं। इस पर एटीएस ने एनसीबी के साथ मिलकर इस सूचना पर काम करना शुरू किया। जिसके फलस्वरूप आज इतनी बड़ी सफलता मिली। एनसीबी और एटीएस की टीम ने चार जगह रेड की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें