फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: बजरी माफिया के हमले में घायल कांस्टेबल का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक

Wed, 28 May 2025 01:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बजरी माफिया के हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिस कांस्टेबल का निधन होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का चिंताजनक उदाहरण है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लूणी क्षेत्र में बजरी माफिया के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन हो गया है। इस दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन



अपनी पोस्ट में गहलोत ने लिखा कि जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: संगठन की नब्ज टटोलेंगे नड्डा, 31 मई को जयपुर दौरे में अहम मंथन की संभावना, कई मसलों पर होगी चर्चा
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का चिंताजनक उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में माफियाओं के सामने पुलिस-प्रशासन और सरकार कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता और पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गहलोत ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और माफियाओं के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें