फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: पांच लाख से अधिक मतदाताओं ने डाला वोट, 100 वार्डों का फैसला ईवीएम में कैद; 14 सितंबर को आएंगे नतीजे

Sat, 12 Sep 2026 11:10 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 7 लाख 12 हजार 164 मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 410 ने वोट डाला और अंतिम मतदान प्रतिशत 71.95 रहा।
विज्ञापन
देर रात तक जमा होती रही ईवीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के अंतिम आंकड़ों के अनुसार कुल 7 लाख 12 हजार 164 मतदाताओं में से पांच लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह अंतिम मतदान प्रतिशत 71.95 प्रतिशत रहा। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 1 लाख 42 हजार 252 मतदाताओं ने वोट डाला, जो 19.97 प्रतिशत रहा। दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा 3 लाख 9 हजार 848 और प्रतिशत 43.51 पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक 4 लाख 1 हजार 822 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 56.42 रहा। शाम 6 बजे तक 5 लाख 6 हजार 340 मतदाताओं ने वोट डाला, जबकि अंतिम आंकड़ा 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं और 71.95 प्रतिशत मतदान पर पहुंचा।
विज्ञापन


देर रात तक जमा होती रहीं ईवीएम
मतदान समाप्त होने के बाद शाम करीब 7 बजे से ईवीएम के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। मतदान दलों के लौटने और EVM जमा कराने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके चलते मतदान दलों को ईवीएम जमा कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

भाजपा ने की बाड़ाबंदी, कांग्रेस ने भी शुरू की रणनीति
मतदान खत्म होते ही भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों को एक जगह बुलाया और वहां से बाड़ाबंदी के लिए रवाना किया। भाजपा की ओर से कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को भी बाड़ाबंदी में शामिल करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान भाजपा के कुछ उम्मीदवारों में नाराजगी की स्थिति भी सामने आई, लेकिन बाद में उन्हें समझाकर साथ ले लिया गया। वहीं, कांग्रेस ने भी 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और परिणामों को लेकर अपनी रणनीति शुरू कर दी है। कांग्रेस लगातार अपने सभी उम्मीदवारों के संपर्क में है और संभावित समीकरणों को लेकर चर्चा की जा रही है। पार्टी की ओर से भी बाड़ाबंदी को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: ‘पापा, मुझे यहां बहुत डर लग रहा है...जल्दी ले जाओ’; फोन के दो घंटे बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत
विज्ञापन


अब 14 सितंबर को मतगणना पर नजर
मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही और सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अब दोनों प्रमुख दलों की नजर 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें