फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur : लगातार बारिश से फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबने से 3 की मौत, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया

Mon, 05 Aug 2024 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के बोरानाड़ा में आज सुबह फैक्ट्री की दीवार ढह जाने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और करीब सात दीवार के नीचे दब गए। घायल श्रमिकों को मलबे से निकालकर एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बोरानाड़ा क्षेत्र के सालावास में सोमवार तड़के एक फैक्ट्री की दीवार ढह जाने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और करीब 7 श्रमिक दब गए। घायलों को मलबे से निकालकर एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन


सभी मजदूर मप्र और कोटा के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान नंदू, सुनीता और मंजू के रूप में हुई है। इसमें दो श्रमिकों के शव को एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी और एक श्रमिक का शव एमडीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते बोरानाड़ा क्षेत्र के सालावास रोड पर महालक्ष्मी टिम्बर नाम से संचालित एक फैक्ट्री की दीवार सुबह चार बजे अचानक ढह गई। दीवार के पास ही दूसरी फैक्ट्री के श्रमिक खड़े थे, इनमें से 7 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल श्रमिकों का एम्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें