फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: आशुतोष रांका के कार्यक्रम में भारी हंगामा, BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; कई हिरासत में

Sun, 23 Aug 2026 06:38 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan News: जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आशुतोष रांका के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कुछ कार्यकर्ताओं को पकड़कर अपने साथ ले गई। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
जोधपुर में रांका के कार्यक्रम पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आशुतोष रांका के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन




दीवार फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता, फिर हुई झड़प
कार्यक्रम में सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता गांधी शांति प्रतिष्ठान की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचे, जहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन


एबीवीपी-बीजेवाईएम के 10-11 कार्यकर्ता डिटेन
पुलिस ने एबीवीपी जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच और भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बंता सहित करीब 10-11 कार्यकर्ताओं को डिटेन किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

शास्त्री सर्किल गार्डन का कार्यक्रम भी नहीं हुआ
वहीं, शास्त्री सर्किल गार्डन में आशुतोष रांका के छात्रों से संवाद और इसके बाद मीडिया से बातचीत के प्रस्तावित कार्यक्रम को पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई। गांधी शांति प्रतिष्ठान में विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आबूरोड में टिकट के लिए BJP में घमासान! 40 वार्डों पर 180 दावेदार, वरिष्ठ नेताओं ने लिए इंटरव्यू

डीसीपी बोले- दीवार चार फीट ऊंची, इसलिए घुस गए लोग
डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान में सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग दीवार फांदकर परिसर में आ गए। पुलिस ने 8-10 लोगों को डिटेन कर पूछताछ शुरू की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात था। परिसर काफी लंबा-चौड़ा है और दीवार की ऊंचाई करीब चार फीट होने के कारण कुछ लोग अंदर प्रवेश कर गए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आशुतोष रांका को गांधी शांति प्रतिष्ठान से रवाना किया गया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें