विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज की ओर से लिखा गया पत्र
- फोटो : amar ujala
जैसलमेर के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जोधपुर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए जल्द ही जैसलमेर में पासपोर्ट सेवा केन्द खोला जाएगा। विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को पत्र लिखकर जैसलमेर में जल्द ही पासपोर्ट सेवा केन्द्र के खोलने और उद्घाटन करने की बात कही है।
केन्द्रीय मंत्री ने लिखा है कि यह पासपोर्ट केन्द्र डाक विभाग के साथ मिलकर खोला जाएगा। इसके लिए जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। सांसद सोनाराम ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए वे लम्बे समय से प्रयासरत थे।
अब विदेश मंत्री का पत्र मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि पहले पासपोर्ट से सम्बंधित दिक्कतों के समाधान के लिए लोगों को जोधपुर जाना पड़ता था।