फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: आवारा मवेशी के हमले से बाल-बाल बचीं जैन साध्वी, युवक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Thu, 09 Jul 2026 09:06 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

गोचरी के लिए निकली जैन साध्वी उस समय बाल-बाल बच गईं, जब एक आवारा मवेशी ने अचानक उनकी ओर दौड़कर हमला करने का प्रयास किया। युवक की तत्परता से समय रहते स्थिति संभाल ली गई।
विज्ञापन
जैन साध्वी पर झपटा आवारा मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या अब आम लोगों के साथ-साथ धार्मिकजनों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। डेंडो के बास क्षेत्र में गोचरी के लिए निकली जैन साध्वी शुभशीलाजी महाराज पर एक आवारा मवेशी ने अचानक हमला करने का प्रयास किया। हालांकि साथ चल रहे एक युवक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैन साध्वी शुभशीलाजी महाराज गोचरी के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक आवारा मवेशी उनकी ओर दौड़ पड़ा। साथ चल रहे युवक ने तत्काल साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मवेशी को दूर भगा दिया, जिससे साध्वीजी सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताई। उनका कहना है कि डेंडो के बास क्षेत्र में दिनभर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसे पशु राह चलते लोगों पर हमला भी कर देते हैं।

ये भी पढ़ें: घूंघट में पहुंचीं पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, फर्राटेदार अंग्रेजी में EO को चेतावनी
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसके चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी सड़क पर निकलना जोखिम भरा होता जा रहा है।

शहरवासियों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें