Jodhpur: कलेक्टर ने कहा कि दुश्मन देश अफवाहें फैलाने की कोशिश कर सकता है, ऐसे में जनता सतर्क रहे और घबराए नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर संपर्क करें और केवल सरकारी माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने नागरिकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दिन के समय अगर सायरन बजे तो लोग सतर्क हो जाएं और तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करें। जब स्थिति सामान्य होने लगे और दोबारा सायरन बजे, तभी बाहर निकलें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इनके दोबारा खुलने की सूचना उचित समय पर दी जाएगी।
विज्ञापन
ब्लैकआउट के दौरान सावधानी जरूरी
उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लैकआउट के दौरान घरों के बाहर और अंदर की सभी लाइटें बंद रखें। अगर रात में सायरन बजे, तो सुरक्षित स्थान की ओर जाने से पहले सभी लाइटें बंद करना अनिवार्य है। एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।
अफवाहों से बचें, केवल सरकारी सूचना पर करें विश्वास
कलेक्टर ने कहा कि दुश्मन देश अफवाहें फैलाने की कोशिश कर सकता है, ऐसे में जनता सतर्क रहे और घबराए नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर संपर्क करें और केवल सरकारी माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।