फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और एयरपोर्ट बंद, सवेरे चार बजे तक रहा ब्लैक आउट

Thu, 08 May 2025 09:40 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सीमावर्ती जिले जोधपुर में भी कई ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रात 10 से 10:15 बजे तक और फिर रात 12 से सुबह 4 बजे तक पूर्ण ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान शहर की सभी लाइटें बंद रहीं। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी अलग-अलग इलाकों में तैनात रहे और हालातों की निगरानी करते रहे।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से जोधपुर एयरपोर्ट समेत सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी सिविल एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इससे कुछ यात्रियों को असुविधा हुई, लेकिन उन्होंने देशहित में इसे आवश्यक कदम बताया। सिविल डिफेंस, एनसीसी कैडेट्स और पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को ब्लैक आउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में प्रशिक्षण दिया।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को आपदा प्रबंधन कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मारवाड़ कम्युनिटी सेंटर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचकर ब्लैक आउट की स्थिति का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें