भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में शानदार जीत पर एक दिन पहले ही होली मनाई गई। भाजपाइयों ने एक—दूसरे को जमकर रंग लगाकर होली खेली और बधाइयां दी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के साथ—साथ जमकर आतिशबाजी कर दीपावली का जश्न भी मना लिया। हनुमान चौराहे पर जिलेभर में कारकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। सभी एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की जय जयकार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर भी जमकर पटाखे छोड़े और गुलाल उड़ाई।