फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: कैप्टन ने शादी के लिए बुक करवाया गार्डन, जनरल मैनेजर 14 लाख लेकर हुआ फरार; जानें मामला

Mon, 24 Mar 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: बताया जा रहा है कि कैप्टन ने शिकायत में कहा कि जनरल मैनेजर ने 2 लाख रुपये होटल के खाते में जमा कराए थे, जबकि शेष 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद कैप्टन ने कई बार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के एक कैप्टन के साथ शादी की तैयारियों के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने अपनी शादी के लिए होटल सुरपुरा बाग बुक किया और होटल मैनेजमेंट के खाते में ₹2 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद जनरल मैनेजर ने तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और फरार हो गया।

होटल ने पूरी की शादी की व्यवस्था

विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने शादी में कोई बाधा न आने दी और सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से पूरे कराए। शादी संपन्न होने के बाद कैप्टन वैभव कुमार ने मंडोर थाने में जनरल मैनेजर जैन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से बल्ड बैंक में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडोर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी एसआई अरुणा कुमारी को सौंपी है। जांच अधिकारी ने बताया कि कैप्टन ने शिकायत में कहा कि जनरल मैनेजर ने 2 लाख रुपये होटल के खाते में जमा कराए थे, जबकि शेष 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद कैप्टन ने कई बार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। अब पुलिस जनरल मैनेजर जैन कुमार की तलाश में जुटी है। देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा करती है और आरोपी को गिरफ्तार करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें