फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी और डर से नहीं चलता लोकतंत्र: युवा नेता को धमकी मिलने पर भड़के गजेंद्र शेखावत, कहा- हिंसा बर्दाश्त नहीं

Mon, 01 Jun 2026 07:06 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में धमकी, भय और हिंसक आचरण की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति करने वालों को जनता चुनाव में जवाब देती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ गतिविधियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं।

विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में धमकियों और हिंसक आचरण को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि जनता ऐसे लोगों को समय-समय पर चुनाव के माध्यम से जवाब देती रही है। उन्होंने कहा कि भय, आतंक और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों को लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन




जान से मारने की धमकी दी
सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान शेखावत ने यह प्रतिक्रिया एक युवा नेता को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संवाद, विचार और जनसमर्थन के आधार पर चलता है, न कि धमकी और डर के माहौल से। जो लोग हिंसक भाषा और दबाव की राजनीति करते हैं, उन्हें अंततः जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rahul Gandhi: मंच पर चली राहुल की ‘पॉलिटिकल ड्रामा क्लास’, बोले- कांग्रेस में नहीं चलेगी चाटुकारिता

लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय सुनाया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं की निंदा कर चुके हैं और आगे भी ऐसे किसी भी कृत्य का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाले प्रयास कभी सफल नहीं होते। गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जनता ने भी भय और आतंक के माहौल को नकारते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय सुनाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है और सही समय पर सही फैसला लेना जानती है। शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा, धमकी और डर फैलाने जैसी प्रवृत्तियों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे व्यवहार को समाज और लोकतंत्र दोनों ही स्वीकार नहीं कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें