फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: बाड़मेर से हावड़ा तक अब इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी, पटरियों पर रफ्तार भरेगी एक्सप्रेस-मेल

Sat, 12 Apr 2025 03:43 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Railway: ट्रेन संख्या 12323, हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट, जो 11 अप्रैल को हावड़ा से रवाना हुई, वह भी शुरू से अंत तक इलेक्ट्रिक इंजन से ही संचालित की जाएगी। अब तक इन ट्रेनों में बाड़मेर से जोधपुर के बीच डीजल इंजन का उपयोग होता था, लेकिन अब यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो चुका है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में अब पश्चिमी सरहद का सीमांत जिला बाड़मेर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों से जुड़ गया है। इसके साथ ही बाड़मेर से हावड़ा तक चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत समदड़ी-बाड़मेर रेलखंड पर शनिवार से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि जोधपुर-समदड़ी-भीलड़ी मार्ग पर पहले ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। अब शनिवार, 12 अप्रैल से ट्रेन संख्या 12324, बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन बाड़मेर से हावड़ा तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से चलाई जाएगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 12323, हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट, जो 11 अप्रैल को हावड़ा से रवाना हुई, वह भी शुरू से अंत तक इलेक्ट्रिक इंजन से ही संचालित की जाएगी। अब तक इन ट्रेनों में बाड़मेर से जोधपुर के बीच डीजल इंजन का उपयोग होता था, लेकिन अब यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें: सीएस सुधांशु पंत ने कलेक्ट्रेट में ली अधिकारियों की बैठक, मुख्यालय नहीं छोड़ने की सख्त हिदायत
विज्ञापन


इसके अलावा, ट्रेन संख्या 12997/12998, बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 16 अप्रैल से तथा ट्रेन संख्या 20901/20902, बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 18 अप्रैल से इलेक्ट्रिक लोको से चलाया जाएगा। बाद में अन्य ट्रेनों को भी चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जाएगा। रेलवे द्वारा तेजी से हो रहा विद्युतीकरण ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। इससे डीजल इंजनों से निकलने वाले धुएं से भी मुक्ति मिलेगी और रेल संचालन अधिक किफायती तथा टिकाऊ हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें