फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जापान में घुड़सवार बनाने के नाम पर ठगी, बेंगलुरु में बैठे ठग ने जोधपुर के युवक को बनाया शिकार

Fri, 11 Apr 2025 04:10 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के माता का थान थाने में भोम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके साथ जापान भेजने के नाम पर तीन लाख 30 हजार रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में एक युवक के साथ जापान में घुड़सवार बनाने और जरूरी दस्तावेज पूरे करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। युवक से 3,30,000 रुपये की ठगी हुई है। युवक ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। जगदंबा कॉलोनी निवासी भोम सिंह ने माता का थान थाने में बेंगलुरु में रहने वाले युवक के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


भोम सिंह ने बताया कि उसके पूर्व परिचित जैसलमेर के भणियाणा निवासी श्रवण सिंह से 2021 में बात हुई थी। उसने खुद की विदेश जाने की बात बताते हुए कहा कि आपको भी विदेश जाना है तो घुड़सवारी के लिए जापान जा सकते हैं। श्रवण सिंह ने एलेक्स जो बेंगलुरू निवासी हैं, उसके दो मोबाइल नंबर दिए और कहा कि एलेक्स वीजा बनवाता है।

यह भी पढ़ें: महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर बनाई रोटियां और गाए गीत
विज्ञापन


भोम सिंह ने एलेक्स से बात की तो एलेक्स ने जापान का वीजा दिलवाले की बात कही। साथ ही अपने पासपोर्ट का विवरण भी उसे भेज दिया। उसने वीजा जारी होने का फोटो भेजा और तीन लाख 50 हजार रुपये भेजने की मांग की। एलेक्स पर विश्वास होने के बाद भोम सिंह एलेक्स के बताए अनुसार उसकी खातों में रुपये जमा करवाता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चूड़ी गोदाम और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एयर फोर्स और मिलिट्री की दमकलों से भी मांगी मदद

इतना पैसा दिए जाने के बाद भी एलेक्स द्वारा वीजा नहीं दिए जाने पर भी भोम सिंह उस पर विश्वास करता रहा। भोम सिंह ने जब श्रवण सिंह से इस बारे में बात की तो श्रवण सिंह ने भी बताया कि एलेक्स ने भी उसके साथ भी धोखा किया है। भोम सिंह ने फोन पर बात कर एलेक्स को पैसा लौटाने की बात कही। एलेक्स लगातार झांसा देता रहा और अब तक भी उसने न तो वीजा दिलवाया और न ही पैसे वापस दिए, तब भोम सिंह ने माता का दान थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें