फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीबीजे बैंक की गलती से गुस्से में अन्नदाता, उठाया यह कदम...

Fri, 17 Mar 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोहनगढ़ कस्बा।
विज्ञापन
 केसीसी पर लगे अतिरिक्त ब्याज को लौटाने की मांग को लेकर आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे को बंद करा दिया। साथ ही किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आर पार की लडाई की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने भी किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जानकारी के अनुसार नहरी क्षेत्र के किसानों से मोहनगढ़ एसबीबीजे शाखा ने केसीसी पर 7 प्रतिशत की जगह 14 प्रतिशत ब्याज ले लिया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि तीन साल तक यही हालात रहे। जब किसानों ने विरोध किया तो बैंक अधिकारियों ने गलती स्वीकार कर ली और वापस ब्याज लौटाने की बात कही।  दो बार धरना दिया गया लेकिन किसानों द्वारा बैंक को सौंपी गई 1270 किसानों की सूची में से बैंक प्रबंधन केवल 470 के खातों को ही दुरस्त कर सका। ऐसे में किसानों ने तीसरी बार धरना शुरू किया है। शुक्रवार को 13वें दिन भी धरना लगातार जारी है। इस बार किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग है और बैंक अधिकारियों के आश्वासन पर नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें