फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: पुलिस से घिरते ही तस्करों ने कार में लगाई आग, जलती गाड़ी से डोडा पोस्त के कट्टे निकाल लाए थानाधिकार

Sat, 09 May 2026 07:35 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

डोडा पोस्त तस्करी कर रहे तस्करों ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के लिए फिल्मी स्टाइल में अपनी ही कार में आग लगा दी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के लिए तस्कारों ने कार में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। उदयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई तो तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के लिए कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


घटना देसूरी नाल स्थित गजानंदजी मंदिर के पास की है। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात प्रभावित हो गया।

ये भी पढ़ें: Alwar News: कूलर में उतरे करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी, खदाना मोहल्ले में 10 वर्षीय अंश सैनी की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


इस दौरान देसूरी थानाधिकारी ऊर्जाराम ने साहस दिखाते हुए जलती हुई कार से डोडा पोस्त के दो कट्टे बाहर निकाल लिए। हालांकि कार में रखा काफी मादक पदार्थ आग में जल गया, लेकिन पुलिस को तस्करी से जुड़े अहम सबूत मिल गए।
विज्ञापन


पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने घेराबंदी कर एक तस्कर को मौके से ही पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य करवाया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें