फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू, अब सामान रहेगा सुरक्षित; जानें

Sat, 12 Apr 2025 06:17 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: बताया जा रहा है कि सुविधा न केवल यात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक अहम कदम है। अब जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपने सामान के खोने या चोरी होने की चिंता नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
डिजिटल लॉकर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल की है। अब जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर अब चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, यह सुविधा यात्रियों को अपने सामान को सुरक्षित ढंग से स्टेशन परिसर में ही रखने की सुविधा देती है। लॉकर के इस्तेमाल के लिए यात्री को अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसकी मदद से लॉकर को खोला या बंद किया जा सकेगा। लॉकर सेवा के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


इस डिजिटल लॉकर प्रणाली में तीन अलग-अलग आकार के लॉकर उपलब्ध हैं जिसमें मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार 6 घंटे या 24 घंटे के लिए लॉकर बुक कर सकते हैं। लॉकर इंटरफेस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसका उपयोग करना बेहद आसान और सुरक्षित हो।

पढ़ें: कॉटेज वार्ड में आग का मामला, अग्निशमन अधिकारी बोले- नहीं चल रहा था स्मोक डिटेक्टर; जानें घटनाक्रम

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि लॉकर का उपयोग करने के लिए यात्री को स्टेशन पर मौजूद डिजिटल पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करने के बाद नाम और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद यात्री लॉकर का आकार चुनकर, स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट की पुष्टि होते ही लॉकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह सुविधा न केवल यात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक अहम कदम है। अब जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपने सामान के खोने या चोरी होने की चिंता नहीं करनी होगी। निर्धारित शुल्क अदा कर वे अपना सामान पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें