जैसलमेर जिले में मोबाईल टॉवर से बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नोख थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जैसलमेर गौरव यादव ने बताया कि गश्त के दौरान नाकाबंदी के वक्त पुलिस को सूचना मिली थी कि भारमसर स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर दो व्यक्ति चोरी की नियत से चढ़े हुए है, जबकि उनके दो साथी नीचे खड़े निगरानी कर रहे है।
सूचना मिलने पर नोख थानाधिकारी प्रेमचंद और अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। टॉवर पर चढ़े हुए रमेश जाट व बरकत खां निवासी भारमसर को टॉवर से नीचे उतरवाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ज्ञानप्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गिरोह में शामिल साथी मकबूल खां व मेघाराम जाट निवासी भारमसर के बारे में भी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरोह ने करीब 20 दिन पहले एयरटेल मोबाईल टावर भारमसर से डीजल व बैटरी चुराई गई थी।