फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी कार से बेच रहा था अवैध शराब, अरेस्ट

Fri, 03 Mar 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नेबसराय थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी होंडा सिटी कार से अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की कार से अवैध शराब के 51 कार्टन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी होली के मद्देनजर अवैध शराब गुरुग्राम हरियाणा से लाकर नेबसराय व संगम विहार के क्लस्टर एरिया में सप्लाई करता था। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब की ब्रिकी को रोकने के लिए विशेष हिदायत दी गई थीं।

नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप की देखरेख की पुलिस टीम बंध रोड पर दो मार्च को चेकिंग कर रही थी। तभी वहां आई होंडा सिटी को रोका गया। पुलिस ने कार से  शराब के 51 कार्टन अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


कार चला रहे आरोपी की पहचान शीतला माता मंदिर कॉलोनी, गुरुग्राम निवासी अमित (32) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब की सप्लाई करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें