फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: गर्लफ्रेंड और उसके पिता पर प्रेमी ने किया चाकू से वार, बिहार वापस चलने का बना रहा था दबाव; जानें

Sat, 22 Mar 2025 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: बताया जा रहा है कि लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के बासनी इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार निवासी फोदार कुमार की पहचान दो महीने पहले अपने गांव में एक युवती से हुई थी।

विज्ञापन


कुछ समय बाद युवती अपने पिता के साथ जोधपुर के श्रमिक पूरा इलाके में रहने आ गई। जब युवक को इसका पता चला, तो वह भी जोधपुर पहुंच गया। शनिवार को आरोपी अचानक युवती के किराए के मकान पर आ धमका और उस पर बिहार वापस चलने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उस पर हमला कर दिया।

पढ़ें: राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, नगर के पहलवानों ने किया जोरदार स्वागत

पिता को भी बनाया निशाना
लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

लड़की के पिता की शिकायत पर बासनी थाने में आरोपी फोदार कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की जांच उप-निरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें