फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: चौराहे पर आने की दी चेतावनी, आते ही गाड़ी को मारी टक्कर और फिर गोली मारकर की हत्या, एक घायल

Sun, 30 Mar 2025 08:40 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस ने बताया कि फायरिंग के आरोपी श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह की एक शराब की दुकान है। उनका भोम सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विवाद के बाद जोधपुर में हत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत इंद्रोका गांव में देर रात गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल

एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि शनिवार देर रात इंद्रोका गांव के चौराहे पर फायरिंग की गई। इस दौरान भोम सिंह और शैलेंद्र सिंह को गोलियां लगीं, जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शैलेंद्र सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
 
पुलिस ने बताया कि फायरिंग के आरोपी श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह की एक शराब की दुकान है। उनका भोम सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रात करीब 12:00 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और आरोपियों ने भोम सिंह को इंद्रोका गांव के चौराहे पर आने की चेतावनी दी। भोम सिंह शैलेंद्र सिंह को साथ लेकर चौराहे पर पहुंचा। वहां आरोपियों ने पहले उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

ये वीडियो भी देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें