फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: रामदेवरा मेला को लेकर रेलवे ने किया खास इंतजाम, पटरी पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें; जानें डिटेल्स

Mon, 25 Aug 2025 03:24 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Indian Railways : रेलवे द्वारा 25 अगस्त सोमवार से दो नई मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। ये ट्रेनें श्रीगंगानगर और लालगढ़ से चलकर फलोदी के रास्ते रामदेवरा पहुंचेंगी। यह फैसला रामदेवरा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को देखते लिया गया है। जानें कब तक चलेगी ये ट्रेनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामदेवरा मेले में इस बार लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई है। रेलवे द्वारा 25 अगस्त सोमवार से दो नई मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। ये ट्रेनें श्रीगंगानगर और लालगढ़ से चलकर फलोदी के रास्ते रामदेवरा पहुंचेंगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इनका संचालन 3 सितंबर तक कुल 10-10 ट्रिप के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने जानकारी दी कि ट्रेन नंबर 04737 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होगी और शाम 7:35 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। यहां से 7:45 बजे प्रस्थान कर रात 8:15 बजे पोकरण पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04738 पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रात 8:45 बजे पोकरण से रवाना होकर 9:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी और 9:25 बजे आगे बढ़कर अगले दिन सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सात स्लीपर (सभी अनारक्षित), आठ जनरल व दो गार्ड डिब्बे होंगे। यह ट्रेन श्रीगंगानगर, केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाज, लूणकरणसर, धीरेरा, लालगढ़, कोलायत, फलोदी और रामदेवरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 04739 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल प्रतिदिन शाम 5:30 बजे लालगढ़ से रवाना होकर रात 8:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04740 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल रात 8:45 बजे रामदेवरा से रवाना होकर 11:35 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में छह स्लीपर (सभी अनारक्षित), चार जनरल और दो गार्ड डिब्बे होंगे। यह ट्रेन आवागमन में कोलायत और फलोदी स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी और भीड़ पर भी नियंत्रण रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे डीजीपी, मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्त
रामदेवरा पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है एक तरफ जहां रेलों और बस से यात्री पहुंच रहे हैं वहीं पैदल भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं जोधपुर और आसपास के इलाकों में सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों ने भक्तों के लिए भंडारे भी बनाए हैं

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: उदयपुर में कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबे चार बच्चे, सभी की मौत, पसरा मातम



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें